


चंडीगढ़ 30 सितंबर (पंजाब दैनिक न्यूज़) पंजाब में मौसम में बदलाव को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। संशोधित समय के अनुसार 1 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक स्कूल सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक संचालित होंगे। नए समय के तहत प्राइमरी, मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में पढ़ाई सुबह 8:30 बजे शुरू होगी और दोपहर 2:30 बजे छुट्टी होगी। इससे पहले स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक था। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल प्रमुखों और संबंधित अधिकारियों को संशोधित समय-सारणी का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर भी 29 सितंबर 2026 को नए कार्यालय आदेश अपडेट किए गए हैं।
