जालंधर 19 जुलाई पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीष तोखी)सहायक आबकारी आयुक्त (एक्साइज) जालंधर रेंज-2 डॉ. हरसिमरत कौर ग्रेवाल के निर्देशों तथा आबकारी अधिकारी जालंधर वेस्ट-बी जसप्रीत सिंह की निगरानी में आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस ने शनिवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। आबकारी निरीक्षक जालंधर नॉर्थ सोमन्त माही और स्थानीय पुलिस टीम ने अमृतसर रोड स्थित गांव लधड़ा के निकट छापेमारी कर आरोपी अमित भाटिया, पुत्र अशोक भाटिया, निवासी मकान नंबर 373/374, शांति विहार, मकसूदां, जालंधर को काबू किया।छापेमारी के दौरान आरोपी के कब्जे से रॉयल स्टेज व्हिस्की की 25 बोतलें (कुल 18,750 मिलीलीटर) बरामद की गईं। जांच में पाया गया कि बरामद शराब की बोतलों से ट्रैक एंड ट्रेस स्लिप तथा बैच नंबर हटा दिए गए थे, जिससे शराब की पहचान और वैधता छिपाई जा सके। आबकारी विभाग ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर-1, जालंधर में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच कर यह पता लगाया जाएगा कि अवैध शराब की आपूर्ति और वितरण में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।