



जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीष तोखी) कांग्रेस और राजद की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था. इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद लोगों में आक्रोश फैल गया,बिहार के दरभंगा में कांग्रेस-आरजेडी के संयुक्त कार्यक्रम में कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा नेता और कार्यकर्ता आक्रोशित हैं. भारतीय जनता पार्टी मंडल 17 के प्रधान जॉर्ज सागर ने पंजाब दैनिक न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पर व्यक्तिगत टिप्पणी करना कांग्रेस की घटिया मानसिकता को दर्शाता है। अभद्र टिप्पणी के विरोध मे दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं व जनता के साथ कांग्रेस मुख्यालय पर जोरदार रोष व्यक्त किया, भारत की जनता अपने नेता और मातृशक्ति के अपमान को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा का स्पष्ट संदेश – “प्रधानमंत्री और मातृशक्ति का अपमान नहीं सहेंगे !”
