जालंधर छावनी पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीष तोखी) आज भाजपा प्रधान लखवीर लाख और भाजपा नेत्री जसविंदर कौर की ओर से जालंधर छावनी के उमरपुरा कॉलोनी गांव भोड़े सपराए में तीज का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में भाजपा मंडल 17 के प्रधान सागर जॉर्ज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उनको ने कहा “तीज हमारे समाज की सांस्कृतिक धरोहर है, जो आपसी प्रेम,भाईचारे और खुशियों का संदेश देती है। ऐसे आयोजन हमारी परंपराओं को जीवित रखते हैं और लोगों को एकजुट करते हैं।इस अवसर पर नरेश वालिया (जनरल सेक्रेटरी), गुरमीत लाल हैप्पी (जनरल सेक्रेटरी), मनी और युवराज आदि उपस्थित हुए I
