जालंधर छावनी पंजाब सैनिक न्यूज़ (मुनीष तोखी) जालंधर छावनी के 12 वर्षीय होनहार छात्र श्रेयांश जैन ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने 10th Inter-state रैपिड चैस चैंपियनशिप 2025 – ओपन (स्टेट लेवल) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जालन्धर, अपने स्कूल और परिवार का नाम गर्व से ऊँचा किया है। यह प्रतियोगिता 29 जून 2025 को अमबोटा (हिमाचल प्रदेश) में आयोजित हुई, जिसमें हिमाचल प्रदेश और पंजाब राज्यों के चुनिंदा खिलाड़ियों ने भाग लिया।प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए श्रेयांश को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि श्रेयांश जैन पहले भी कई डिस्ट्रिक्ट, स्टेट, नेशनल और इंटरनेशनल स्तर की शतरंज प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुका है।उनकी इस उपलब्धि पर इनोसेंट हार्ट स्कूल (CJR ब्रांच) प्रबंधन, शिक्षकों और परिजनों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएँ और आशीर्वाद दिया है।


