जालंधर (पंजाब दैनिक न्यूज़) पंजाब के CM भगवान सिंह मान ने अपने ही आम आदमी पार्टी जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस की रेड करवाई है I भ्रष्टाचार के खिलाफ भगवंत मान सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई की है। विजिलेंस विभाग ने सोमवार को रमन अरोड़ा के घर पर छापा मारा और उनके घर को सील कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार विधायक पर आरोप है कि वह नगर निगम के अधिकारियों के माध्यम से आम नागरिकों को झूठे नोटिस भिजवाते थे और फिर उन नोटिसों को खत्म करवाने के बदले उनसे मोटी रकम वसूलते थे। इस संबंध में सरकार को कई शिकायतें मिली थीं, जिसके आधार पर विजिलेंस की टीम ने आज छापेमारी की। आप नेता सनीअलूवालिया के अनुसार रमन अरोड़ा को हिरासत में भी लिया गया है, हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पंजाब सरकार ने रमन अरोड़ा की सुरक्षा वापस ले ली थी, जिस पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वह आम आदमी पार्टी के वर्कर हैं और अगर सरकार को सही लगा तो उन्होंने सुरक्षा वापस ले ली। यह मामला पंजाब की राजनीति में बड़ा भूचाल ला सकता है I विजिलेंस को इनपुट मिले थे की रिश्वत के खेल में विधायक रमन अरोड़ा भी शामिल है I


