जालंधर (पंजाब दैनिक न्यूज़) भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस की टीम ने आप विधायक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दोपहर 4 बजे गिरफ्तर कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार रमन अरोड़ा नगर निगम के अफसरों के ज़रिए मासूम लोगों को झूठे नोटिस भिजवाता था, फिर पैसे लेकर उन नोटिसों को रफा दफ़ा करवा देता था। जिसके चलते आज सुबह ही विजिलेंस की टीम ने रमन अरोड़ा के घर पर दबिश दी। जहां काफी देर तक रमन अरोड़ा से पूछताछ के बाद विधायक को टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस की टीम विधायक को गाड़ी में बिठाकर अपने साथ ले गई है। वहीं पता चला है कि विधायक के करीबियों को विजिलेंस की टीम ने काबू किया है। दरअसल, आज सुबह विजिलेंस टीम की मोहाली नंबर पीबी 65 नंबर की गाड़ियों में आई थी। इस कार्रवाई के दौरान टीम विधायक के घर प्रिंटर और नोट गिनने वाली मशीन लेकर पहुंची थी। विजिलेंस द्वारा मामले की गहनता से विधायक के साथ पूछताछ के बाद दोपहर 4 बजे विधायक को गिरफ्तार किया गया। सुबह विधायक रमन अरोड़ा के घर रेड के साथ ही अब विजिलेंस टीम रमन अरोड़ा के करीबी रिश्तेदार के घर भी पहुंची, विजिलेंस द्वारा राजू मैदान के घर के आसपास बैरीकेडिंग की गई है।पता चला है कि राजू मदान शहर से बाहर है। उधर, रमन अरोड़ा घर पर ही मौजूद थे, कुछ देर पहले ही विजिलेंस टीम लगभग 6 घण्टे की जांच के बाद रमन अरोड़ा को गाड़ी में बिठाकर कर साथ ले गई है। रमन अरोड़ा के घर से क्या मिला क्या नहीं, फिलहाल अधिकारिक जानकारी विजिलेंस द्वारा सांझा नहीं की है।


