जालन्धर पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीष तोखी) अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन ने एक विशेष बैठक चेयरमैन राजेश विज की अध्यक्षता में हूई । जिसमें सर्वसम्मति से डॉ. चन्द्र प्रकाश को अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन का प्रोजेक्ट निदेशक स्वास्थ्य सेवाए मनोनीत किया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष रमेश महेन्द्रू ने कहा कि डॉ. चन्द्र प्रकाश जो कि कर्मचारी राज्य बीमा (ई एस आई अस्पताल,जालन्धर ) से सीनियर मैडीकल अफसर सेवानिवृत्त हुए है उन्होने बताया कि डॉ. चन्द्र प्रकाश एक अच्छे इन्सान और सुलझे हुए चिकित्सक है । अब उनके अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन के साथ जुड़ जाने से हम लोग शहर की जनता को पहले से बेहतर सेवाऐ दे सकेंगे। चेयरमैन राजेश विज व महासचिव जसविन्द्र सिंह धीरज ने बताया कि डॉ. मुकेश वालिया पहले ही फाउंडेशन के मुख्य सलाहकार स्वास्थ्य है, जबकि जालन्धर से बतौर सिविल सर्जन सेवानिवृत्त डॉ. आर एल बस्सन फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक है।फाउंडेशन के महासचिव प्रतीक महेन्द्रू, ललित मैहता,एडवोकेट जयपाल शर्मा, भुपिन्द्र कालिया,बलबीर कौर,सुदेश विज, गुरजीत सिंह खेत्रपाल,जनक राज, गुरमीत सिंह कलेर सहित सभी सदस्यों ने खुशी व्यक्त की।


