
जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीष तोखी) माधव सेवा समिति मॉडल टाऊन की और से शिवानी पार्क मॉडल टाऊन में एक फ्री मैडिकल कैम्प लगाया गया I जिसमें डॉ. संजीव गोयल और उनकी टीम (गार्डियन हॉस्पिटल) द्वारा मरीज़ों की हड्डियों और जोड़ों का फ्री चैकअप किया गया। डॉक्टर साहिब द्वारा 150 से ऊपर मरीजों का चैकअप किया गया।इस समिति द्वारा मरीज़ों के लिए फ़्री बोन डेंसिटी टैस्ट का अलग से इंतज़ाम किया गया। डॉ. द्वारा मरीज़ों को लिखी गई दवाइयाँ भी मुफ़्त में दी गई। समिति द्वारा विशेष रूप से जालंधर इलेक्ट्रिकल ट्रेडर्स वेल्फ़ेयर एसोसिएशन ( रजि ) फगवाड़ा गेट ,साँझ मॉडल टाऊन शॉपकीपर एसोसिएशन जालंधर, एच आर टूल्स और गीता मन्दिर मॉडल टाउन की टीमों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। ओमनीश सामा ( समाज सेवक ) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए । इस मौक़े पर प्रमोद कालिया,पवन मल्होत्रा,डॉ. रजत सरीन,राहुल मदहोक , महिन्द्र मिगलानी, भूपिंदर मिगलानी , विकास कैंथ एडवोकेट बलराज शर्मा ( माधव सेवा समिति ), राकेश कुमार ( एच आर टूल्स),राकेश कपूर ( प्रधान इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन फगवाड़ा गेट) संजय कोछड़,अजय गुप्ता, सौरभ अग्रवाल,संजीव सामा सुनील गग ( फगवाड़ा गेट ) राजीव दुग्गल (प्रधान ) लाली घुम्मन ( चेयरमैन ), सुख़बीर सिंह,रमेश लखनपाल,रॉबिन सिंह और शिवम जगोता ( मॉडल टाऊन एसोसिएशन), विजय खुल्लर ( प्रधान गीता मंदिर मॉडल टाऊन ),अमरजीत सिंह अमरी, अनु माटा , नरेश महाजन और राजेश कपूर मौज़ूद थे । समिति द्वारा आए गए विशेष अतिथियों और डॉक्टरों को सम्मानित भी किया गया ।


