जालंधर (पंजाब दैनिक न्यूज़) लोकसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे है और भारतीय जनता पार्टी का बढ़ता जनाधार विरोधियों की चिंता बढ़ाता नजर आ रहा है। सुशील कुमार रिंकू के लिए रखी जा रही बैठकों को भारी जन समर्थन मिल रहा है। भाजपा कार्यकर्ता भी बेटकों के आयोजन करने के लिए दिन रात एक किए हैं। आज जालंधर के ग्रामीण क्षेत्रों करतारपुर, जंडू सिंघा आदि इलाकों में रिंकू की जनसभाएं हुईं जिनमें लोगों की मौजूदगी से भाजपा का ग्राफ लगातार बढ़ता दिखा। लोग भाजपा और रिंकू से उम्मीद लगाए बैठे हैं जिस प्रकार से प्रधानमंत्री मोदी की जनहितेशी नीतियों से देश के दूसरे राज्यों का विकास हुआ है उसी प्रकार से रिंकू भी सांसद बन कर जालंधर के विकास को बढ़ाएंगे। इसी तरह केन्द्रीय विधानसभा मंडल नंबर 5 में भी पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के दिशा निर्देशों से मंडल अध्यक्ष राकेश शर्मा, भाजपा युवा नेता जरनैल सिंह डिपला की अध्यक्षता में बैठक कराई गई जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय निवासियों ने भी भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई। कालिया तथा रिंकू ने मंच से भाजपा की उपलब्धियां गिनाई। बैठक दौरान लोग काफी उत्साहित दिखे।अंत में रिंकू ने सभी कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय निवासियों का भारी गिनती में पहुंचने पर उनका आभार व्यक्त किया।
