जालंधर (पंजाब दैनिक न्यूज़ ) इनोसेंट हार्ट स्कूल के 11 वर्षीय श्रेयांश जैन (सुपुत्र श्री अनुरोध जैन एवं जय श्री जैन) ने “3rd Matrix Cup Open INTERNATIONAL Fide Rating Chess टूर्नामेंट द्वारका, नई दिल्ली मे आयोजित पांच दिवसीय ( 6 अप्रैल से 10 अप्रैल 24 ) शतरंज टूर्नामेंट में रेटिंग केटेगरी में प्रथम स्थान अर्जित करके पूरे जालन्धर का नाम रोशन किया । इस टूर्नामेंट में देश-विदेश से विभिन्न उम्र के 422 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया । श्रेयांश जैन को ट्रॉफी और 10,000 कैश इनाम और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया । गौरतलब है कि इससे पहले भी श्रेयांश जैन शतरंज टूर्नामेंट पहले भी कई स्थान हासिल कर विजेता रह चुके हैं और जालंधर का नाम रोशन कर चुके हैं I
