नई दिल्ली (पंजाब दैनिक न्यूज़ ) पेट्रोलियम मंत्रालय ने कमर्शियल गैस का सिलेंडर आज से महंगा कर दिया है। हालांकि पिछले महीने ही कमर्शियल गैस के सिलेंडर के रेट में 83 रुपये कमी की गई थी।आज यानी 4 जुलाई से देश में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ा दी गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर का दाम 7 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाया है। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1,773 रुपये की जगह अब 1,780 रुपये में मिलेगा।इस बढ़त के बाद अब कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम बढ़कर 1882.50 रुपये हो गया है, जो पहले 1875.50 रुपये था। मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम बढ़कर 1732 रुपये हो गया, जो पहले 1725 रुपये था। वहीं चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1937 रुपये से बढ़कर 1944 रुपये हो गया है।हालांकि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत समान बनी हुई हैं।घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर दिल्ली में 1103 रुपये, कोलकाता में 1129 रुपये, मुंबई में 1102.50 रुपये और चेन्नई में 1118.50 रुपये है।
