जालंधर (पंजाब दैनिक न्यूज़ ) पंजाब के जिला जालंधर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं जिसकी तीव्रता 6.3 बताई जा रही है। इसका केंद्र पाकिस्तान से 26 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। यह झटके सुबह 11.20 बजे महसूस हुए हैं। जालंधर के अतिरिक्त यह झटके भारत सहित पाकिस्तान, तज़ाकिस्तान, उज़बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, अफगानिस्तान आदि देशों में महसूस हुए हैं।
