नई दिल्ली (पंजाब दैनिक न्यूज़) CBSE Class 12th Result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड के परिणाम घोषित कर दिए हैं। सीबीएसई ने अपनी वेबसाइट cbse.nic.in पर नतीजे जारी कर दिए हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड के परिणाम घोषित कर दिए हैं। सीबीएसई ने बिना पूर्व सूचना के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर रिजल्ट घोषित करने की जानकारी दी। सीबीएसई ने अपनी वेबसाइट cbse.nic.in पर नतीजे जारी कर दिए हैं। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 87.33 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। वहीं 99.91% परिणाम के साथ त्रिवेंद्रम बना देश का हाईएस्ट स्कोर करने वाला रीजन। वहीं दूसरे पर बेंगलूरु, तीसरे पर चेन्नई और चौथे नंबर पर दिल्ली।
