

बठिंडा (पंजाब दैनिक न्यूज़ ) पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में बुधवार तड़के फायरिंग हुई है। गोलीबारी की घटना में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। गोलीबारी की घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। घटना को क्यों अंजाम दिया गया, इसका पता नहीं चल सका है। आला अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। पंजाब के बठिंडा में स्थित मिलिट्री स्टेशन बुधवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा उठा। तड़के साढ़े चार बजे करीब अचानक गोलियां चलने लगीं। इस गोलीबारी में चार लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। वहीं, घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। गोलीबारी की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है। पंजाब पुलिस के सूत्रों ने बताया कि घटना से दो दिन पहले इंसास रायफल और 28 जिंदा कारतूस गायब हो गए थे। इसके पीछे सेना के कुछ जवानों का हाथ हो सकता है। फिहलाल मिलिट्री स्टेशन के सभी गेट बंद कर दिए गए हैं।सर्च ऑपरेशन अभी जारी है
