जालंधर (पंजाब दैनिक न्यूज़ ) श्री गुरु रविदास जी महाराज के 646वें प्रकाश पर्व पर निकलने वाली शोभायात्रा के मार्ग में जालंधर समर्सिबल बोरिंग हर साल एक विशाल स्टेज लगाती है,इसी कड़ी के अंतर्गत इस साल भी यूनियन एक विशाल स्टेज लगाएगी,यह जानकारी एक विशेष मीटिंग के दौरान प्रधान बलबीर बांगड पंजाब दैनिक न्यूज़ से बात करते हुए दी, उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी जालंधर के लाल रतन सिनेमा के नजदीक एक विशाल स्टेज लगाकर शोभायात्रा में सम्मिलित होने वाली प्रत्येक झांकी और गणमान्य व्यक्तियों को गुरु महाराज के स्वरूप देकर और सिरोपा देकर सम्मानित किया जाएगा I मीटिंग के दौरान उन्होंने श्री गुरु रविदास जी महाराज के स्वरूप जारी किए गए I इस अवसर पर प्रधान बलबीर बांगड, सरपंच निर्मल, राजेंद्र बांगड़, सुभाष मट्टू, देवेंद्र गोगा, गिरधारी लाल, मास्टर सोमनाथ, विनय महे, सुरिंदर कुमार, राजकुमार, लक्की, सुरिंदर साहलो, रोशन लाल, मदन मोहन, बिल्ला सहोता सहित अन्य लोग उपस्थित थे
