जालंधर (पंजाब दैनिक न्यूज़ ) गत दिनों मोहाली में झूला टूटने की घटना के बाद जालंधर प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। DC जसप्रीत सिंह ने धार्मिक कार्यकर्म और मेले पर लगने वाले झूलों को लेकर आदेश जारी किए हैं। आदेशों के मुताबिक अब किसी जगह भी झूला लगाने से पहले प्रशासन से परमीशन लेनी पडेगी । अगर किसी व्यक्ति या कंपनी ने इजाजत नहीं ली तो उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। बता दें कि 9 सितंबर को जालंधर में सोढल मेला है। मंदिर के आसपास बहुत सारे छोटे और बड़े झूले लगाए जाते हैं।
