जालंधर (पंजाब दैनिक न्यूज़) शांति के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मदर टेरेसा का आज (26 अगस्त) देश जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहा है. इसी कड़ी के अंतर्गत हर साल की तरह माइंड ट्रैक कॉलेज बस्ती शेख जालंधर में मदर टेरेसा का जन्म दिवस मनाया गया I पंजाब दैनिक न्यूज़ से बात करते हुए कॉलेज के चेयरमैन गीत रतन खैहरा कहा कि मदर टेरेसा ने अपना पूरा जीवन बेसहारा, गरीबों, लाचारों और मानवता की सेवा में समर्पित कर दिया था. वे एक कैथोलिक नन थीं, जिन्होंने साल 1948 में भारत की नागरिकता ली थी. साल 1980 में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से भी उन्हें सम्मानित किया गया था. छोटी सी उम्र से ही मदर टेरेसा ने लोगों की सेवा करने का जिम्मा उठा लिया था. इस दौरान कॉलेज स्टाफ और छात्रों ने फूल मालाएं अर्पित कर मदर टेरेसा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए I
