जालंधर ( पंजाब दैनिक न्यूज़ ) पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। किसानों ने ऐलान किया है कि सोमवार को जालंधर-लुधियाना नैशनल हाईवे बंद करेंगे। किसानों द्वारा सोमवार को फगवाड़ा शूगर मिल चौक में धरना लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह धरना सुबह 9 बजे से शुरू होगा, जोकि अनिश्चतकालीन समय तक जारी रहेगा।किसानों के इस धरने के कारण नैशनल हाईवे बंद रहेगा। कहा जा रहा है कि किसानों द्वारा यह धरना अपने गन्ना बकाया राशि को लेकर लगाया जा रहा है। किसानों का कहना है कि उनका शूगर मिल पर करीब 72 करोड़ रुपए गन्ना की बकाया राशि पैंडिंग है, जिसे लेकर किसान संगठनों द्वारा राज्य भर के किसानों को आंदोलन में भाग लेने की अपील की गई है।बता दें कि अभी हाल ही में किसानों की पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंचायत कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल के साथ चंडीगढ़ में मीटिंग हुई थी, जिसमें किसानों की ज्यादातर मांगों को मान लिया गया था, लेकिन फगवाड़ा शूगर मिल की तरफ से पैंडिंग राशि को अदा न करने को लेकर किसानों में अभी भी रोष है, जिसे लेकर किसानों द्वारा आज नैशनल हाईवे बंद करने का ऐलान कर दिया गया है।
