चंडीगढ़ ( पंजाब दैनिक न्यूज़ ) पंजाब सरकार पर किसानों से संबंधित कई मांगों को नहीं मानने की बात कहते हुए संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल किसान जत्थेबंदियों द्वारा मंगलवार देर शाम को मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ बैठक की गई। बैठक में किसान जत्थेबंदियों की मांगों पर सहमति बनने के बाद जत्थेबंदियों ने 3 अगस्त आज का को राज्य के 7 राष्ट्रीय राजमार्गों पर किए जाने वाले चक्का जाम चक्का कार्यक्रम को रद्द करने का ऐलान जान रद्द कर दिया है। जत्थेबंदियों के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि गन्ना किसानों की बकाया पड़ी अदायगी को जल्द क्लीयर किया जाएगा, किसान आंदोलन में अपनी जान की आहुति देने वाले किसानों के पारिवारिक सदस्यों को नौकरियां दी जाएंगी और साथ ही किसानों केखिलाफ आंदोलन के दौरान दर्ज हुए पर्चों को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि 15 अगस्त से पहले पहले 100 करोड़ रुपए की राशि गन्ना किसानों के बकाया के लिए जारी की जाएगी। किसान आंदोलन के दौरान दर्ज हुए पर्चे भी तत्काल रद्द करने का आदेश दे दिया गया है। सी.एम. ने कहा कि नरमे की फसल के नुक्सान संबंधी मुआवजा 5 अगस्त से देना शुरू कर दिया जाएगा और 7 सितम्बर तक गन्ना किसानों का पूरा बकाया अदा कर दिया जाएगा।
