राजस्थान (पंजाब दैनिक न्यूज़) राजस्थान से एक बड़ी खबर आ रही है. जिसमें एक मिग विमान हादसे का शिकार हो गया. राजस्थान के बाड़मेर जिले में गुरुवार रात एक MiG-21 हादसे की चपेट में आकर क्रैश हो गया. ये MiG-21 विमान बाड़मेर जिले के बायतू इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. जब दुर्घटना घटी तब MiG-21 बायटू इलाके में एक उड़ान में शामिल था. बाड़मेर के भीमदा गांव में आधा किलोमीटर की दूरी पर विमान का मलबा बिखरा मिला. हादसे के पीछे की सही वजहों का अभी पता नहीं चला है. लेकिन उस विमान की उड़ान में शामिल दोनों पायलट की मृत्यु की पुष्टि की गई है. सेना के अफसर मौके पर पहुंच चुके हैं.
