दिल्ली (पंजाब दैनिक न्यूज़) राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। इस चुनाव में NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने विपक्षी प्रतिद्वंदी को करारी शिकस्त दी है। आपको बता दें कि मुर्मू भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनीं हैं। उनका कार्यकाल अगले 5 सालों के लिए होगा। द्रौपदी मुर्मू को 5,77777 वोट मिले। उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराया है।देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी। उन्होंने लिखा कि राष्ट्रपति चुनाव में प्रभावी जीत दर्ज करने के लिए श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को बधाई। वे गाँव, गरीब, वंचितों के साथ-साथ झुग्गी-झोपड़ियों में भी लोक कल्याण के लिए सक्रिय रहीं हैं। आज वे उनके बीच से निकल कर सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुँची हैं। यह भारतीय लोकतंत्र की ताक़त का प्रमाण है।द्रौपदी मुर्मू उड़ीसा में दो बार विधायक और एक बार राज्यमंत्री के रूप में काम कर चुकी हैं। राज्यपाल के तौर पर 5 साल का उनका कार्यकाल 18 मई 2020 को पूरा हो गया था, लेकिन कोरोना के कारण राष्ट्रपति द्वारा नई नियुक्ति नहीं किए जाने के कारण उनके कार्यकाल का स्वत: विस्तार हो गया था। अपने पूरे कार्यकाल में वह कभी विवादों में नहीं रहीं।
