

जालंधर कैंट (Punjab Dainik news) कैंट गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से श्री गुरुद्वारा साहिब के प्रधान पद के लिए चुनाव करवाने हेतु कमेटी गठित की गई है ।जिसमें संजीव कुमार प्रधान टांक क्षत्रिय सभा कैंट को चेयरमैन नियुक्त किया गया है उनके साथ पूर्व उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह पप्पू, सतपाल सिंह बेदी शामिल है। पूर्व उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह पप्पू श्री गुरुद्वारा साहिब की पूर्व पांच मेंबरी कमेटी के सदस्य रह चुके हैं। सतपाल सिंह बेदी मौजूदा श्री गुरुद्वारा सिंह सभा की पांच मेंबरी कमेटी के सदस्य हैं। यह तीनों सदस्य श्री गुरुद्वारा साहिब के मेंबर भी हैं और पिछले लंबे समय से गुरु घर के सभी कार्यों में जुड़े हुए हैं। मौजूदा मुख्य सेवादार सरदार गुरशरण सिंह टक्कर ने कहा कि गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की प्रधानगी को लेकर चुनाव कमेटी का गठन करना बहुत आवश्यक था, जिसके लिए यह तीनों पूरी तरह परिपक्व है। जब भी चुनाव किए जाएंगे पूरी मर्यादा और शांति से किए जाएंगे। इस मौके पर संजीव कुमार और हरविंदर सिंह पप्पू ने कहा कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी मेहनत और ईमानदारी से निभाएंगे चुनाव की प्रतिक्रिया पूरी तरह पारदर्शिता से होगी ।जगमोहन सिंह जोगा को श्री गुरुद्वारा साहिब का मैनेजर भी नियुक्त किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधान अमरजीत सिंह , खजांची सोढी जी, सैक्ट्री मिंटू बेदी, अमृतपाल सिंह लवली, हरप्रीत सिंह भसीन, आदि उपस्थित थे ।फोटो सहित 
