
चंडीगढ़ (पंजाब दैनिक न्यूज़ ) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर बड़ी खबर आ रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान कल यानि गुरुवार को शादी करने जा रहे हैं। ये शादी चंडीगढ़ में होगी। भगवंत मान की शादी डॉ. गुरप्रीत कौर से होगी। यह शादी समारोह सीएम मान के आवास पर ही एक संक्षिप्त कार्यक्रम में होगी। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल, सपरिवार मौजूद रहेंगे। आपको बता दें करीब 6 साल पहले भगवंत मान का तलाक हो गया था। उनकी पहली पत्नी इंद्रजीत कौर और बच्चे अमेरिका में रहते हैं। साल 2016 में दोनों के बीच तलाक होने के बाद इंद्रजीत, बच्चों के साथ अमेरिका चली गईं। इससे पहले मार्च में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो दोनों बच्चे, भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में आए थे।जानकारी के मुताबिक भगवंत मान की मां हरपाल ख्वाहिश थी की मुख्यमंत्री भगवंत मान अपना घर फिर से बसाएं। सीएम भगवंत मान के लिए मां और बहन मनप्रीत कौर ने खुद लड़की चुनी है। पंजाब का मुख्यमंत्री बनने से पहले भगवंत मान, राज्य की ही संगरूर लोकसभा सीट से सांसद थे। वह साल 2014 और साल 2019 में लगातार दो बार सांसद बने।
