


(पंजाब दैनिक न्यूज़ ) हर साल की तरह इस साल भी भारत विकास परिषद पंजाब पश्चिम की सभी शाखाओं ने मनाया अंतर राष्ट्रीय योगा दिवस मनाया गया Iभविप पंजाब पश्चिम की लगभग सभी शाखाओ ने अपने अपने जिलों में योगा दिवस मनाया। इनमे जालंधर, कपुरथला, होशियारपुर, लुधियाना व नवां शहर की शाखाएँ शामिल हुई। भविप पंजाब पश्चिम के महासचिव राज कुमार चौधरी ने बताया कि माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर सारे देश में अंतर राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। विश्व भर के 200 देशों ने योग दिवस मनाया और योग के मह त्व को जाना। भविप पंजाब पश्चिम की अध्यक्ष अरुणा पुरी ने अपनी ओर से सभी शाखाओ को शुभ कामनाएँ दी।


