जम्मू ( पंजाब दैनिक न्यूज़ ) बीएसएफ ने सांबा जिला के चक्क फकीरा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान द्वारा खोदी गई 150 मीटर लंबी सुरंग का पर्दाफाश कर आतंकवादियों की श्री बाबा अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की साजिश को नाकाम बना दिया। यहां पर सुरंग बरामद हुई कि वह क्षेत्र जम्मू-पठानकोट नेशनल हाइवे से चंद किलोमीटर की दूरी पर है। ऐसे में इस सुरंग से घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों के लिए तीस जून से शुरू हो रही यात्रा के वाहनों को निशाना बनाना आसान था।उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, सीमा पर सुरंग खोदने में पाकिस्तान के रेंजर्स व उसकी सेना का हाथ होने के पुख्ता संकेत मिले हैं। सुरंग खोदने वालों व बाद में इससे घुसपैठ करने वालों के लिए 265 फीट आक्सीजन सप्लाई पाइप बरामद होना इसका पुख्ता सबूत है। यह पहली बार है जब आतंकवादियों की घुसपैठ करवाने के लिए पाकिस्तान सुरंग से आक्सीजन पाइप बरामद हुई है। से सारे सुबूत जल्द फ्लैग मीटिंग में पाकिस्तानी रेंजर्स को सौंप कर कड़ा एतराज जताएगा। पाकिस्तान सीमा पर ऐसी सुरंग मिलने के बाद इनकी संयुक्त करवाने की मांग को नही मानता है।सीमा पर मिली सुरंग की पड़ताल करने के लिए बीएसएफ जम्मू के आइजी डीके बूरा वीरवार को चक्क फकीरा पहुंचे। उन्होंने सुरंग खोज निकालने वाले सीमा प्रहरियों का हौसला बढ़ाया। इसी बीच सुरंग की जांच करने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम में काम में जुट गई है। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सुरंग के मुहाने के अंदर जाकर इसका मुआयना किया। सुरंग दो फीट चौड़ी है व इसके मुहाने को स्पोर्ट देने के लिए रखी गई रेत की 21 बाेरियां मिली हैं। बीएसएफ के आइजी का कहना है कि सुरंग की जांच के दौरान फिलहाल ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे यह पता लगे कि आतंकवादियों ने इससे घुसपैठ की है। उन्होंने बताया कि सीमा प्रहरियों की सर्तकता के कारण डेढ़ साल के अरसे में आइबी पर पांच पाकिस्तानी सुरंगों का पर्दाफाश हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर सीमा पर पाकिस्तान की ओर से खोदी गई और कोई टनल भी है तो उसे भी तलाश लिया जाएगा।उन्होंने कहा कि सीमा प्रहरी कड़ा सर्तकता से दुश्मन की हर चाल को नाकाम बनाकर सीमा की सुरक्षित सुनिश्चित करने का अपना अभियान जारी रखेंगे।प्रधानमंत्री दौरे से ठीक पहले जम्मू के सुंजवा में जैश-ए-मोहम्मद के दो आत्मघाटी आतंकवादियों के मारे जाने के बाद सीमा पर सीसुब की टनल विरोधी मुहिम तेज हो गई थी। बाइस अप्रैल को सुंजवां इलाके में सीमा पार पाकिस्तान से आए आतंकियों ने सीआइएसएफ की बस को निशाना बनाया था। इसके तुरंत बाद आतंकियों ने नाके पर तैनात पुलिस के गाड़ियों पर भी ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। हमले करने वाले दोनों आतंकियों को मार गिराया गया था। हालांकि बीएसएफ ने इस सुरंग से घुसपैठ होने से इंकार किया है। लेकिन सुरंग खोजने की मुहिम सुजवां में हमला करने वाले आतंकवादियों को मौके तक पहुंचाने वाले दो ओवर ग्राउंड वर्करों की गिरफ्तारी के बाद ही तेज हुई थी।


