ऊना (पंजाब दैनिक न्यूज़) उत्तर भारत का प्रसिद्ध बाबा वडभाग सिंह की तपोस्थली ऊना मैड़ी मेले में आज सुबह करीब 6:30 बजे एक हादसा पेश आया है। यहां गुब्बारों में हवा भरने वाला सिलेंडर अचानक फट गया। गुब्बारे में हवा भरने बाले सिलेंडर के फटने से चार लोग घायल हो गए हैं जिनमें एक 5 वर्षीय बच्चा भी शामिल है। इनमें से एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।इस हादसे में नेक राज (52) पुत्र दौलतराम गांव चक्क कवर तहसील जलालाबाद जिला फाजिल्का, गुरमीत सिंह (66)पुत्र पाण सिंह गांव लाईयां निछारे नजदीक अटारी बार्डर तहसील तरनतारन जिला अमृतसर, जगरूप सिंह ( 20 ) पुत्र सत्ता सिंह गांव मटोला तहसील बटाला जिला गुरदासपुर व ऐकम सिंह (5) पुत्र जग्गा सिंह गांव मटोला तहसील बटाला जिला गुरदासपुर पंजाब इसकी चपेट में आ गए।जिसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। यहां एक घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जबकि दूसरे घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। मैडी मेला पुलिस अधिकारी प्रवीण धीमान ने जानकारी देते हुए बताया की हादसे की जांच की जा रही है ब घायलों को उपचार दिया जा रहा मेले में सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए गए हैं I
