


(पंजाब दैनिक न्यूज़) पंजाब विधानसभा चुनावों के शुरूआती रुझान सामने आने लगे है। आम आदमी पार्टी आगे चल रही है जबकि दुसरे नंबर के लिए कांग्रेस और अकाली दल में टक्कर है। बड़ी ख़बर आ रही है कि अमृतसर ईस्ट से कांग्रेस के चीफ नवजोत सिद्धू आगे चल रहे हैं। जबकि शिरोमणि अकाली दल के बिक्रम मजीठिया और आप की जीवनजोत पीछे चल रहे हैं।
शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी बहुमत हासिल करती नजर आ रही है। दूसरे नंबर के लिए कांग्रेस और अकाली दल में कड़ी टक्कर है। हालांकि, यह रुझान पोस्टल बैलेट की गिनती के हैं। इसके बाद EVM से वोटों की काउंटिंग शुरू होगी।
पटियाला –
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह पीछे चल रहे हैं।
भदौड़ –
सीएम चरणजीत चन्नी पीछे चल रहे हैं।
सुबह 8- 54
आम आदमी पार्टी 62 सीटों पर आगे, कांग्रेस 21 सीटों पर आगे, अकाली दल गठबंधन चार पर और एनडीए 1 सीट पर आगे चल रहा है।
सुबह 8- 25
पंजाब समेत 5 राज्यों में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कांग्रेस 10 सीटों पर आगे है, वहीं AAP ने 11 सीटों पर बढ़त हासिल की है। अकाली दल को दो सीटों पर बढ़त हासिल हुई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है।
शरुआती रुझान –
लुधियाना वेस्ट से AAP उम्मीदवार गुरप्रीत गोगी आगे
पटियला शहरी से कैप्टन अमरेंद्र सिंह पीछे
सुलतानपुर लोधी से राणा गुरजीत के बेटे व आजाद उम्मीदवार राणा इंदर प्रताप आगे
निहाल सिंह वाला से AAP उम्मीदवार मनजीत सिंह बिलासपुर आगे
मुकेरिया से अकाली दल के सरबजोत सिंह साभी आगे
अजनाला से AAP उम्मीदवार आगे
धर्मकोट से AAP उम्मीदवार दविंदरजीत सिंह लाडी आगे
नाभा से AAP उम्मीदवार गुरदेव सिंह मान आगे
चब्बेवाल से राजकुमार आगे
सुनाम से अमन अरोड़ा आगे
सुजानपुर और फाजिल्का से भाजपा आगे
धूरी से AAP उम्मीदवार भगवंत मान आगे
जलालाबाद से अकाली उम्मीदवार सुखबीर बादल आगे
समराला से अकाली-बसपा उम्मीदवार परमजीत सिंह ढिल्लो आगे
बाबा बकाला से कांग्रेस प्रत्याशी संतोश सिंह आगे
आनंदपुर साहिब से हरजोत बैंस आम आदमी पार्टी के आगे चल रहे हैं।
मुकेरियां से इंदू बाला कांग्रेस से आगे चल रही है।
समराला से जगतार सिंह आम आदमी पार्टी के आगे चल रहे हैं।
बलाचौर से दर्शन लाल कांग्रेस के आगे चल रहे हैं
पंजाब में 4 सीटों पर कांग्रेस, 3 पर ‘आप’ और एक पर शिरोमणि अकाली दल आगे
आम आदमी पार्टी के जैतों से उम्मीदवार अमोलक सिंह आगे
सुजानपुर से कांग्रेसी उम्मीदवार नरेश पूरी सबसे आगे चल रहे हैं।
अजनाला से अकाली उम्मीदवार अमरपाल सिंह बोनी आगे चल रहे हैं।
