नकोदर ( पंजाब दैनिक न्यूज़ ) के. आर. एम. डी.ए.वी. कालेज, नकोदर के प्रिंसीपल डा. अनूप कुमार की अगुवाई और एन. एस. एस. प्रोगराम अफसर प्रो. (डा.) कमलजीत सिंह व प्रो. सीमा कौशल और राजनीति शास्त्र विभाग के प्रो. अजय कुमार लितरां व प्रो. रेनू के नेतृत्व में चल रही ‘वोटर जागरूकता मुहिम’ को पिछले एक माह से लोगों को भव्य समर्थन मिल रहा है। डी.ए.वी. सी.एम.सी. के सैकटरी अरविंद घई ने इस मौके विशेष रूप से शामिल हुए और हस्ताक्षर मुहिम आरंभ करके सभी को सौ फीसदी वोटें डाल कर अच्छा समाज सृजन का संदेश दिया। इस में कालेज की स्थानीय प्रबंधक कमेटी के सदस्यों में प्रेम सागर शर्मा, प्रमोद भारदवाज, राज कुमार सोहल, प्रो. विनय कुमार, विपन गुप्ता, रवि भूषण, जै गोपाल सचदेवा, मोहित चोपड़ा, ओ.डी. शारदा, डा. कमलजीत सिंह, पवन सोबती के अलावा कालेज के स्टाफ व छात्रों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। वोटर जागरूकता मुहिम के दौरान आडियो, विडीयो व सोशल मीडिया और विभिन्न साधनों द्वारा आम जनता को संदेश दिया गया कि मतदान आवश्यक है, प्रत्येक वोटर द्वारा वोट डालना एक फर्ज भी है और अधिकार भी, वोट सोच-समझ कर डालनी जरूरी है। वोटरों को बिकना नहीं चाहिए। एन.एस.एस. वलंटियरों ने अपने गांव में घर-घर जाकर लोगों को 20 फरवरी को पड़ने वाली वोटों व अपने वोट के अधिकार को प्रयोग के लिए प्रेरित किया। इस मुहिम में प्रो. (डा.) सलिल वर्मा, प्रो. मोनिका, प्रो. अंशुला ने भी अपना विशेष योगदान दिया।
