(पंजाब दैनिक न्यूज़) बीजिंग में होने वाले विंटर ओलिम्पिक 2022 का शुभारंभ शुक्रवार (4 फरवरी) को होगा। इस इवैंट के उद्घाटन तथा समापन समारोहों में भारत शामिल नहीं होगा। लेकिन भारत का एकमात्र एथलीट आरिफ खान जरूर खेलों में हिस्सा लेगा। एल्पाइन स्कीइंग स्पर्धा में इस बार कश्मीर के आरिफ खान से भारतीय खेल प्रेमियों की उम्मीद बंधी है। विंटर ओलिम्पिक के इतिहास में भारत अब तक एक भी मेडल जीत नहीं पाया है। विंटर ओलिम्पिक में टीम इंडिया ने अब तक जो इतिहास रचा है आइए जाने उसके बारे में :- 1964 विंटर ओलिम्पिक में 1091 एथलीट्स ने हिस्सा लिया। भारत ने सिर्फ एक प्रतिभागी उतारा।जेरेमी बुजाकोव्स्की ने पुरुषों की अल्पाइन स्कीइंग डाउनहिल स्पर्धा में भाग लिया। 24 साल के जेरेमी जीत नहीं पाए।1968, 1972, 1984 में आए विंटर ओलिम्पिक में भारत ने कोई प्रतिभागी नहीं भेजा।1988 में एल्पाइन स्कीइंग ने 3 एथलीट कनाडा गए। मैंस में गुल देव और किशोर राय तो महिलाओं में शैलजा कुमार।गुल देव पहली रेस में डिस्क्वालीफाई हो गए। किशोर राय ने 2 रेस में 2.52.21 की टाइमिंग के साथ 49वां रैंक हासिल किया। महिलाओं में शैलजा 28वें रैंक पर रहीं।1992 विंटर ओलिम्पिक में लाल चूनी, नानक चंद ने स्लैलम और जाइंट स्लैलम में हिस्सा लिया लेकिन उनका रैंक 50 से ज्यादा आया।1994 के विंटर ओलिम्पिक में फिर से भारत ने कोई भी एथलीट नहीं भेजा। 1998 में जापान में हुए इवैंट शिवा केशवन को एकल लुग प्रतियोगिता में उतारा गया। उनका रैंक 28 रही। 2002 अमरीका विंटर ओलिम्पिक में शिवा केशवन फिर से एकल लुग प्रतियोगिता में उतरे लेकिन उनकी रैंक 33 रही।
2006 में चार एथलीट जिनमें 3 पुरुष और एक महिला थी, को इटली में हुए इवैंट में भेजा गया।
एकमात्र महिला नेहा आहूजा ने वुमन जाइंट स्लैलम में 42वां तो स्लैलम में 51वीं रैंक हासिल की।
पुरुष जाइंट स्लैमम में उतरे हीरा लाल रेस पूरी नहीं कर पाए। वहीं, क्रॉस कंट्री स्कीइंग में बहादुर गुप्ता का 78 आया। लुग प्रतियोगिता में शिवा केशवन 25वें रैंक पर रहे।2010 वेंकूवर विंटर ओलिम्पिक में तीन प्लेयर गए। जाइंट स्लैलम में जामयांग नामगियाल 81, तुशी 15 किलोमीटर फ्रीस्टाइल में 83वें तो लुग में शिवा केशवन 29वें रैंक पर रहे।2014 विंटर ओलिम्पिक में भारत से कोई भी एथलीट नहीं भेजा गया।2018 साऊथ कोरिया विंटर ओलिम्पिक में भारत से 2 एथलीट 15 किमी. फ्रीस्टाइल में जगदीश सिंह तो लुग में शिवा केशवन उतरे। दोनों मैडल नहीं जीत पाए।2022 बीजिंग विंटर ओलिम्पिक में भारत की ओर से केवल एक एथलीट भेजा गया। एल्पाइन स्कीइंग में आरिफ खान।
