जालंधर (पंजाब दैनिक न्यूज़) पिछले लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए कांग्रेसी नेता तेजिंदर सिंह बिट्टू को पार्टी द्वारा पार्टी के प्रति किए जा रहे कार्य को देखते हुए पार्टी उन्हें बनता सम्मान दे रही है, इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए पंजाब स्टेट सिविल सप्लाई कार्पोरेशन के चेयरमैन तेजिंदर सिंह बिट्टू को आल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। ए.आई.सी.सी. के सदस्य और पनसप पंजाब के चेयरमैन तेजिंदर सिंह बिट्टूको हिमाचल प्रदेश के इंचार्ज राजीव शुक्ला के साथ अटैच किया गया है। तेजिन्द्र बिट्टू को हिमाचल प्रदेश का को-इंचार्ज बनाया गया है।