







जालंधर (पंजाब दैनिक न्यूज़) जालंधर के न्यू GTB नगर में गुरुवार सुबह एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान प्रिया छाबड़ा के रूप में हुई है। जालंधर पुलिस ने विवाहिता के पति लवलीन छाबड़ा को हिरासत में ले लिया है। लवलीन छाबड़ा की फगवाड़ा गेट में बिजली की दुकान है। लुधियाना के रहने वाले प्रिया के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि 17 साल पहले लवलीन के साथ प्रिया की शादी हुई थी। इससे उसके बेटा-बेटी है। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष उसे तंग परेशान करता था। jकुछ दिन पहले भी पति ने उसे पीटा था, जिसके चलते उसने आज फंदा लगा लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है I










