जालन्धर पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीश तोखी / अनिल ) साहित्य प्रेमी, प्रसिद्ध पत्रकार व ‘जनता संसारÓ मैगाीन के संस्थापक सम्पादक श्री केवल विग की मधुर स्मृति में स्थापित केवल विग अवार्ड प्रमुख लेखक प्रोफैसर डॉ. एस.एस. छीना को बतौर सर्वश्रेष्ठ लेखक व प्रसिद्ध गीतकार लाल अठौली वाले को बतौर सर्वश्रेष्ठ गीतकार के तौर पर आज देश भगत यादगार हाल में बाद दोपहर 3 बजे प्रदान किये जायेंगे।समारोह के मुख्य मेहमान पूर्व आई.जी. पुलिस व आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक डॉ. कुंवर विजय प्रताप सिंह होंगे जबकि अध्यक्षता कुलवंत सिंह डिप्टी कमिश्नर, तरन तारण करेंगे।




डॉ. एस.के. कालिया (आई.जी. पी.ए.पी.), रमेश चन्द्र (एम्बैस्डर आई.एफ.एस. रिटार्यड), बी.के. विरदी (डिप्टी कमिश्नर स्टेट जी.एस.टी.), चेतन सिंह (डायरैक्टर भाषा विभाग, पंजाब रिटायर्ड), ओम प्रकाश खेमकरणी (मैंबर प्रैस कौंसल आफ इंडिया) व स. सतनाम बिट्टा (महासचिव प्रदेश कांग्रेस) विशेष अतिथि होंगे।
