रामपुर बुशहर (पंजाब दैनिक न्यूज़) रामपुर बुशहर को निरमंड जिला की सात पंचायतों से जोड़ने वाले जगातखाना पुल से बीते तीन दिन पहले स्तलुज नदी में दोपहर के समय छलांग लगाने वाले युवक को मंगवार सुबह करीब बारह बजे दो घंटे की मशक्त के बाद एनडीआरफ के जवानों ने शव को ढूंढ निकाला। मृतक की पहचान रोहित 20 पुत्र गोपाल दास निवासी अपर डकोल्ड के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को खनेरी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।


