जालंधर/रामा मंडी -पंजाब दैनिक न्यूज़(मुनीष तोखी) क्लॉथ एंड गोल्ड एसोसिएशन,रामा मंडी मार्केट ने निर्णय लिया है कि 4 मार्च को होली के पावन पर्व के अवसर पर पूरी मार्केट बंद रहेगी।यह जानकारी एसोसिएशन के प्रधान गुरिंदर भाटिया (प्रेसिडेंट) ने पंजाब दैनिक न्यूज़ से विशेष बातचीत के दौरान दी,उन्होंने बताया कि सभी दुकानदारों द्वारा सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया है ताकि व्यापारी वर्ग अपने परिवार के साथ होली का त्योहार मना सके। इस अवसर पर भूपिंदर सिंह,जसविंदर सिंह टिंकू,बहल फैमिली,रणजीत सिंह खालसा, सनी, सोनू, हर्ष,अश्वनी भल्ला, बग्गा जी सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। एसोसिएशन ने सभी व्यापारियों और ग्राहकों से सहयोग की अपील की है।