जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीष तोखी) स्थानीय होटल में नीमा जालंधर की मासिक संगोष्ठी का आयोजन नीमा वुमन फोरम के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया I जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष डा.एस पी डालिया और डा रीना कक्कड़ ने की,इस समारोह का आयोजन cloud Nine अस्पताल के सहयोग से किया गया Iजिसमें संस्था के प्रमुख स्पेशलिस्ट मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए I प्रथम सर्व भगवान धनवंतरी पूजन के बाद सेक्रेटरी डॉ. राजीव धवन ने आए हुए नीमा सदस्यों का स्वागत किया I इसके बाद नीमा ने सदस्यों या संबंधियों की अकाल मृत्यु की याद में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई तदापुरांत सर्वप्रथम हस्पताल की स्त्रीरोग विशेषज्ञ डा. निवेदिता सिंह ने high risk pregnancy के बारे मे बताया कि आजकल के ग़लत खानपान और शारीरिक क्रियाओं के कम होने से,बी पी का बढ़ना आदि कई कारणों की वजह से और ख़ासकर महिलाओं में बढ़ रही शूगर आदि कई कारणों से गर्भावस्था की स्थिति ख़राब हो जाती है जिसमें महिलाओं के खानपान तथा उचित व्यायाम की ज़रूरत होती है I इसी प्रकरण को आगे बढ़ाते हुए डा. स्मिता जैन ने बताया कि महिलाओं में गर्भावस्था में होने वाली पित्ताशय की पत्थरिया ख़ून की कमी गर्भावस्था के अर्बुद (fibroids)& Platelets कमी बहुत बढ़ा कारण है जो कि आपरेशन का बड़ा कारण होता Iइसके ईलाज में सर्जरी में आधुनिकतम तकनीक के बारे जानकारी दी और बताया कि इससे रोगियों को बहुत ही सहूलियत मिलती है और कम से कम समय में हस्पताल में रहना पड़ता है साथ ही हस्पताल के डॉक्टरों की पूरी टीम माँ और बच्चे की देखभाल के लिये तात्पर रहती है I इसके बाद बांझपन की विशेषज्ञ डॉक्टर रिम्मी महाजन ने बताया कि IVF क्यूँ करना है और कब करना है इसके साथ ही ivf या फिक्सी की विभिन्न चरणों के बारे में संक्षेप में जानकारी उपलब्ध करवाई I अंत में ऊपर के चरणों या स्टेजों के निकल जाने के बाद प्रसव के बाद जन्मजात शिशु के तुरंत चिकित्सा करने की आवश्यकता के बारे मे जानकारी देते हुए डॉक्टर हर्षित कुमार ने बताया कि इस GOLDEN HOUR MANAGEMENT में बच्चे के साथ माँ बाप की हिस्ट्री को देखते हुए शिशु के इलाज की हर संभवावना के बारे में जानकारी दी कि जन्म के पहले कुछ क्षण या पल बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं जिसके लिए पूरी विशेषज्ञों की टीम होनी चाहिए तथा पचार संबंधी नवीनतम तकनीकों के बार में विस्तृत जानकारी दी Iइसके बाद सभी विशेषज्ञों ने नीमा सदस्यों के प्रश्नों का उत्तर अच्छी तरह से दिया तदोपरांत आए हुए मुख्य वक्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया I पंजाब बोर्ड के सदस्य डा. I P S Sethi को इस मीटिंग में मुख्य सूत्रधार होने के कारण विशेष धन्यवाद किया गया I अंत में अध्यक्ष डॉ. एस पी डालिया ने नए तथा आए हुए नीमा के सभी सदस्यों का तहे दिल से धन्यवाद किया और पंक्चुएलिटी के लिए लाटरी सिस्टम से सदस्यों को उपहार देकर सम्मानित किया I इसके बाद वीमेन राष्ट्रीय नीमा के उपाध्यक्ष तथा प्रदेश अध्यक्षा डॉ वीना गूंबर ने नीमा कलेडर जो कि देसी माह पर अधारित है जो मार्च में विधिवत् लाँचिंग के बारे जानकारी दी I मंच का संचालन डॉक्टर विनीता गोस्वामी ने बड़ी बख़ूबी से किया I इस सभा में नीमा राष्ट्रीय के महासचिव तथा पंजाब अध्यक्ष डॉ परविंदर बजाज,पंजाब महासचिव डॉ अनिल नागरथ,पंजाब कोषाध्यक्ष डॉ विपुल कक्कड़,डॉ वरूण अग्रवाल,डॉ विशाल भनोट,डॉ दिव्या गुप्ता,डॉ राजेश गुप्ता,डॉ संदीप सिंह,डॉ राजेश चाँदना,डॉ अंकुर गौतम,डॉ रीना मल्होत्रा,डॉ सुरिंदर कल्याण, डॉ भजन खेपडा़,डॉ मीनल,डॉ अविनाश गुप्ता,डॉ अश्वनी नरूला,डॉ कमलजीत कौर,डॉ रीना मल्होत्रा तथा अन्य सदस्य उपस्थित थे I