जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीष तोखी) जालंधर में अंकुर नरूला मिनिस्ट्रीज़ द्वारा शहर में क्रिसमस के पावन उपलक्ष में पास्टर अंकुर नरूला के नेतृत्व में खांब्रा चर्च द्वारा एक भव्य क्रिसमस शोभायात्रा निकाली गई,जो खांबरा चर्च से शुरू होकर शहर के विभिन्न हिस्सों से गुज़री, जिसमें हज़ारों लोगों ने हिस्सा लिया, इस शोभा यात्रा में पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिन्दर भगत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए I शोभा यात्रा मार्ग में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं युवक युक्तियां द्वारा क्रिसमस के गीतों बैंड बाजो और आकर्षक झांकियां ने शोभायात्रा को और भी भव्य बनाया I श्रद्धालुओं द्वारा शोभायात्रा मार्ग पर तरह-तरह के पकवानों के लंगर लगा कर, पुष्प वर्षा कर,स्टेज लगाकर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया I जिसमें पास्टर अंकुर नरूला ने श्रद्धालुओं सहित प्रभु यीशु के जन्म का जश्न मनाया इस शोभा यात्रा में लाखों लोग शामिल हुए I