



जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीष तोखी) भाजपा के जनकल्याण शिविर लगाने को लेकर बीते कल पंजाब सरकार ने भाजपा के पूर्व सांसद सुशील रिंकू और पूर्व विधायक के.डी. भंडारी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके विरोध में आज भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विधानसभा हलका जालंधर कैंट में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंका। इस मौके पर भाजपा नेता सागर जॉर्ज, भाजपा नेता सरबजीत सिंह मक्कड़, भाजपा नेता जगमीत सिंह बराड़,पुनीत शुक्ला,मनोज अग्रवाल,कुलदीप मनु, राजन मचान,मोहित त्रेहन समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

