



मोहाली ( पंजाब दैनिक न्यूज़) पंजाब के मशहूर कॉमेडियन और फिल्म स्टार जसविंदर भल्ला का निधन हो गया है। उन्होंने 65 साल की उम्र में 22 अगस्त की सुबह आखिरी सांस ली। जसविंदर का अंतिम संस्कार 23 अगस्त को किया जाएगा। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था।पंजाबी सिनेमा के दिग्गज स्टार और मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन हो गया है। उन्होंने 22 अगस्त की सुबह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में आखिरी सांस ली। जसविंदर भल्ला 65 साल के थे। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। जसविंदर भल्ला के निधन से पूरी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
