नई दिल्ली (पंजाब दैनिक न्यूज़) सुबह-सुबह बड़ी खबर सामने आ रही है यहां 1 फरवरी की सुबह LPG ग्राहकों को झटका लगा है. देश के बजट के दिन तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर का बजट बिगाड़ दिया है. विंटर सीजन में बढ़ी डिमांड और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें प्रभावित होने की वजह से LPG सिलेंडर के दाम में 14 रुपए की बढ़ोतरी की गई है. हालांकि, ये बढ़ोतरी 19KG कॉमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में की गई है. घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें आज से लागू हैं. पिछले महीने भी तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 1.50 रुपए का इजाफा किया था.दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ने के बाद 1769.50 रुपए पहुंच गई है. वहीं. कोलकाता में 19 kg कमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव 1887.00 रुपए पहुंच गए हैं. मुंबई में 1723.50 रुपए है और चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 1937 रुपए पहुंच गया है.
