

जालंधर (पंजाब दैनिक न्यूज़) हर साल की तरह इस साल भी श्री सिद्ध बाबा सोढल के वार्षिक मेले के लिए 28 सितंबर के दिन जिला जालंधर में सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। डीसी विशेष सारंगल द्वारा ये जारी किए गए हैं। आदेश के मुताबिक 28 सितंबर को पंजाब सरकार का सभी दफ्तर, निगम, बोर्ड तथा शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।डीसी सारंगल ने यह भी कहा कि मेले में लगने वाले झूलों के सुरक्षा की जांच के लिए विशेषज्ञों की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है उन्होंने कहा कि मंजूरी मिलने के बाद ही आयोजक मेले में झूलों का संचालन करेंगे। मंदिर के आसपास सफाई सुनिश्चित करने के लिए, डिप्टी कमिश्नर ने जालंधर नगर निगम को मेले के दौरान समय पर सफाई और कचरा इकठ्ठा के लिए 24 घंटे आवश्यक कर्मचारी तैनात करने को कहा। इसी प्रकार, उन्होंने नगर निगम को कूड़ेदान रखने, पेयजल आपूर्ति की पर्याप्त व्यवस्था करने, अस्थायी शौचालय स्थापित करने, सभी स्ट्रीट लाइटों की मुरम्मत आदि करने के भी निर्देश दिए।
