

जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़) पंजाब के जिला जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है I जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर कस्बा गुराया फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक टाइल्स से भरे ट्रक और कार के बीच टक्कर हो गई I इस हादसे के दौरान ट्रक हाईवे पर पलट गया. हादसे के बाद ट्रक और कार में आग लग गई. इस हादसे के बाद लंबा जाम लग गया. हाईवे पर आगजनी की इस घटना के बाद लंबा जाम लग गया I आग पर काबू पाने के लिए फगवाड़ा से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं। हादसा इतना भीषण था कि दो अन्य वाहनों में भी आग लग गई, जिससे राहगीरों में हड़कंप मच गया। हालांकि, इस घटना के दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें ट्रक में लगा आग का गोला दूर से दिखाई दे रहा है. घटना के दौरान हाईवे पर जाम लग गया। चारों तरफ धुआं और आग की लपटें नजर आ रही हैं I साथ ही घटना की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दे दी गई है. मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग को बुझाया, वहीं पंजाब पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है. इस हादसे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि गाड़ियों में आग और धमाकों के दौरान एक पुलिसकर्मी किस तरह अपनी जान बचाकर भाग रहा है I पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है i
