कश्मीर (पंजाब दैनिक न्यूज़ ) कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला एकमात्र राजमार्ग NH1 के पंथयाल क्षेत्र में भूस्खलन और लैंड स्लाइड के कारण रास्ता बंद हो गया है. हाईवे की खराब स्थिति को ध्यान में रखते हुए, अमरनाथ यात्रा के जम्मू बेस कैंप से किसी भी तीर्थयात्री को कश्मीर जाने की अनुमति नहीं दी गई है. अधिकारियों ने कहा है कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा को शनिवार को खराब मौसम की स्थिति के कारण एक और बार स्थगित करना पड़ा. वहीं रामबन जिले में 270 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई भूस्खलन हुए जिसके कारण राष्ट्रीय राजमार्ग बंद करना पड़ा है, हालांकि इसे खोले जाने की लगातार कोशिश कि जा रही है,अधिकारियों ने कहा है कि मौसम की सलाह और कश्मीर घाटी में भारी बारिश के कारण तीर्थयात्रियों के नए जत्थे को जम्मू के नगर आधार शिविर से पवित्र गुफा के लिए रवाना होने की अनुमति नहीं दी गई. उन्होंने आगे कहा कि घाटी में बालटाल और पहलगाम के दो मार्गों पर यात्रा लगातार दूसरे दिन भी निलंबित रही है. अधिकारियों ने कहा कि रात भर हुई बारिश के कारण रामबन जिले के पंथयाल, मेहर और अन्य स्थानों पर भूस्खलन और पत्थर गिरने से श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर यातायात रोकना पड़ा है.
