जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीष तोखी ) जालंधर कमिश्नर पुलिस द्वारा लगातार पुलिस मुलाजिमों की सेहत को ध्यान में रखते हुए लगातार उनके स्वास्थ्य की जांच की जाती रहती है I जालंधर की पुलिस लाइन में CP कुलदीप सिंह चहल की निर्देशों के अनुसार ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों और पीसीआर में तैनात अधिकारियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए मेडिकल कैंप लगाया गया। कैंप में डीसीपी (लॉ एंड ऑर्डर) डॉ. अंकुर गुप्ता, डीसीपी जगमोहन सिंह, पीपीएस कंवलप्रीत सिंह चहल, ट्रैफिक अधिकारी मनवीर सिंह बाजवा मौजूद रहे। इस कैंप में डॉ. तरसेम भारती और डॉ. ईशु सिंह सहित मेडिकल स्टाफ, ट्रैफिक स्टाफ और पीसीआर में तैनात सभी अधिकारियों ने भाग लिया। कैंप में डॉक्टरों की टीम ने लगभग 300 पुलिस मुलाजिमों का चेकअप किया गया। मुलाजिमों का ब्लड सैंपल लेकर जांच को भेजा गया। कैंप कर्मचारियों को नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इस मौके पर पंजाब दैनिक न्यूज़ से बात करते हुए डीसीपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने बताया कि कई लोग काम के दबाव के कारण विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं। खुद को फिट रखने के लिए नियमित व्यायाम और तनाव मुक्त प्रक्रियाओं को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा। बीपी, शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए मेडिकल चेकअप करवाते रहें। रोजाना योग को आदत में शामिल करें। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी ऐसे कैंप लगाए जाएंगे जिससे कि पुलिस कर्मचारियों का इलाज समय पर हो और पर बीमारियों से बच सकें और ड्यूटी अच्छे ढंग से कर सकें I
