जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीष तोखी ) भारत विकास परिषद् जालंधर की प्रथम बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन भारत विकास परिषद् भवन जालंधर में किया गया इस अवसर पर जिला की ग्यारह शाखाओं के दायित्वधारियों के साथ प्रांत की टीम प्रांत प्रकल्प प्रमुख और राष्ट्रीय दायित्वधारियों ने भाग लिया कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता पूजन एवं वंदेमातरम् गायन से हुआ। जिला कोआरडिनेटर मनोज हांडा ने सभी का स्वागत किया।परिचय के पश्चात सभी वरिष्ठों का सम्मान किया गया। प्रांतीय अध्यक्षा श्रीमती अरुणा पुरी ने शाखा संचालन एवं शाखा अध्यक्ष के कार्य की जानकारी दी प्रांतीय महासचिव राज कुमार चौधरी ने शाखा सचिव के कार्य एवं रिपोर्टिंग के बारे में बताया, प्रांतीय वित्त मंत्री विवेक शर्मा ने वित्तीय जानकारी एवं प्रांत केंद्र शुल्क के बारे में जानकारी दी। सर्वेश शर्मा ने बैंक में खाता खोलने की जानकारी दी। दविंद्र बजाज ने विकास मित्र विकास रत्न के बारे में जानकारी दी। श्री गोपाल कृष्ण ने संस्कार प्रकल्पों में अधिकतम भागीदारी पर जोर दिया। विभिन्न प्रांत प्रकल्प प्रमुखों ने अपने प्रकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।डा राजेश मन्नन ने शाखाओं के लिए प्रोटोकॉल के बारे में विस्तार से जानकारी दी।श्री राजिंदर श्रिषी क्षेत्रीय मंत्री ने संपर्क के माध्यम से शाखा और सदस्य विस्तार पर विस्तार से बताया। राष्ट्रीय कमेटी सदस्य रमेश विज ने पर्यावरण के बारे में केंद्र से मिली जानकारी के बारे में बताया। डा.अनिल कालिया ने सदस्यों के प्रश्नों के उत्तर दिए एवं बैठक में हुई चर्चा की समीक्षा की । राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ। इस बैठक में आयोजक शाखा आस्था जालंधर के अध्यक्ष बी बी मल्होत्रा एवं उनकी टीम एवं और बहुत से सदस्य उपस्थित थे।
