
चंडीगढ़ (पंजाब दैनिक न्यूज़ ) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तो सार्वजनिक मंच पर प्रकाश सिंह बादल के पैर छूते थे,प्रकाश सिंह बादल सिर्फ अकाली दल के या फिर सिर्फ पंजाब के नेता नहीं थे। वो देश की राजनीति के वटवृक्ष थे।आजादी से लेकर अब तक 76 साल की देश का राजनीति के गवाह रहे हैं। आज उनके निधन पर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक जताया है,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद आज दोपहर प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि देने चंडीगढ़ पहुंचे। शिरोमणी अकाली दल के पार्टी दफ्तर में अंतिम दर्शन के लिए रखी गई पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन किए और श्रद्धा के फूल भेंट किए।

