
राजिंदर गिल ने पंजाब दैनिक न्यूज़ से साथ विशेष साक्षात्कार में कहा की डेमोक्रेटिक भारतीय समाज पार्टी (DBSP) संसद में पहुंचने पर प्राथमिकता से देश के गरीब और बेरोजगार नौजवानों को रोजी-रोटी के साधन उपलब्ध करवाने पर जोर देगी l ताकि इन्हें रोजी रोटी के लिए अपने देश से विदेशों की तरफ पलायन न करना पड़े l श्री गिल ने कहा की मजदूरों और गरीबों के लिए चलाए गए सभी योजनाएं जिनको बीजेपी सरकार ने रोक दिया है उनको फिर से शुरू करवाया जाएगा व सरकारी विभागो और अन्य कर्मचारियों के मामलों को निपटाने के लिए एक आयोग का गठन करवाया जाएगा और उनकी जायज मांगों को मनवाने के लिए आवाज बुलंद की जाएगी l श्री गिल ने कहा की किसान गरीब व कमजोर एवं असहाय तथा बेरोजगार लोगों की समस्याओं को दूर करने की तरफ ध्यान दिया जाएगा व उनकी पार्टी देश की संसद में मजबूती से समाज की इन प्राथमिक आवश्यकताओं के हित में आवाज उठाएगी I गौरतलव है कि डेमोक्रेटिक भारतीय समाज पार्टी ने कल ही पंजाब से चार व गुजरात से एक प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है I जिसके बाद पार्टी की राजनीतिक सरगर्मियां काफी तेज हो गई है l पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजिन्द्र गिल व चुनाव प्रभारी लखबीर सिंह राजधान बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं से सम्पर्क कर रहे है प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार में जुट गए हैं I

