
राजिंदर गिल ने कहा कि पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन के लिए किसी विशेष समुदाय पर “अधिक निर्भर” होने के बजाय, उस लोकसभा क्षेत्र में प्रभुत्व रखने वाली हर जाति और धार्मिक समुदाय से उम्मीदवारों को तैयार किया है, जिसके लिए उन्होंने रविवार को उम्मीदवार घोषित किए । डेमोक्रेटिक भारतीय समाज पार्टी ने महिला उम्मीदवारों को भी मैदान में उतारा है I डेमोक्रेटिक भारतीय समाज पार्टी के नेशनल वाइस-अध्यक्ष लखबीर सिंह राजधान को पार्टी प्रधान राजिंदर गिल के दिशा निर्देशों इलेक्शन कैंपेन का प्रभारी नियुक्त किया गया है I


