(पंजाब दैनिक न्यूज़) अब रंगों को लेकर भी राजनीति होने लगी है. ऐसे में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि रंगों को धर्म से जोड़ना गलत है.बीजेपी करती है अशांति पैदा सीएम भूपेश बघेल का कहना है कि केसरिया बलिदान और संतों का रंग है. बीजेपी बताएं कि उन्होंने क्या कुर्बानी दी है. कांग्रेस के झंडे में सभी रंग हैं. जबकि, बीजेपी के झंडे में शांति का रंग ‘सफेद’ नहीं है, इसलिए बीजेपी अशांति पैदा करती है.बता दें कि छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले का खैरागढ़ में उपचुनाव होने जा रहा है. ऐसे में प्रचार के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भूपेश सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कांग्रेस पर छत्तीसगढ़ में साढ़े तीन साल में कुछ नहीं करने का आरोप लगाया.वहीं, शिवराज सिंह के बयान पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि कका के आगे ममा कहां टिकेंगे.
