नई दिल्ली ( पंजाब दैनिक न्यूज़ ) अफगानिस्तान से बड़ी खबर सामने आ रही है,अफगानिस्तान की धरती एक बार फिर धमाकों से दहल उठी हैं। इस बार राजधानी काबुल को निशाना बनाया गया हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काबुल के एक शिक्षा केंद्र में बम ब्लास्ट हुआ हैं। इस ब्लास्ट में अब तक कम से कम 100 बच्चों की मौत हुई हैं। स्थानीय मीडिया की मानें तो घटना में अधिकतर छात्र मारे गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार विस्फोट शहर के पश्चिम में दश्त-ए-बारची इलाके में काज शिक्षा केंद्र में हुआ। यहां एक नकली विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा चल रही थी। इसका मकसद छात्रों को असली परीक्षा के लिए तैयार करना था। कक्षा एकदम भरी हुई थी। तभी यह हादसा हुआ। बताया जा रहा हैै कि घटना में मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती हैं। तालिबान केे एक अधिकारी ने बताया कि राजधानी काबुल के शिया बहुल इलाके में आज सुबह हमला किया गया। यहां दशती बारची इलाके में एक शिक्षा संस्थान के अंदर विस्फोट हुआ। प्रवक्ता अब्दुल नफी टकोर ने बताया कि जानकारी बाद सुरक्षाबलों को घटनास्थल पर रवाना किया गया हैं। हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी संगठन ने नहीं ली हैं।शैक्षिक संस्थान के एक सदस्य के हवाले से अफगान पत्रकार ने कहा कि लड़के और लड़कियां एक बड़े क्लासरूम में पढ़ रहे थे। उन्हें तालिबान की ओर से अनिवार्य एक पर्दे से अलग-अलग किया गया था। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस ने घायलों को इलाके के कम से कम चार अस्पतालों में पहुंचाया है। सरवरी ने अली जिन्ना हॉस्पिटल के एक डॉक्टर के हवाले से बताया कि फिलहाल और घायलों को अस्पताल में भर्ती नहीं किया जा सकता। लोगों से रक्तदान की अपील की जा रही है

